फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण और झोलाछाप डाक्टरों को लेकर भड़के जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जयहरीखाल। जयहरीखाल क्षेत्र पंचायत की बैठक में अवैध निर्माण, सड़कों के मुआवजे और झोलाछाप डाक्टरों के मामले छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर धड़ल्ले से चल रहे व्यावसायिक निर्माण कार्यों पर सवाल उठाते हुए विरोध किया, साथ ही झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम नहीं लगने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

बुधवार को खंड विकास सभागार में ब्लाक प्रमुख पप्पू देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष हरिमोहन सिंह रावत और प्रधान सुरमाड़ी धर्मेंद्र सिंह नेगी ने जयहरीखाल और उससे लगे क्षेत्र में पैर पसार रहे रिजॉर्ट, अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। कहा कि बाहरी व्यक्ति कृषि भूमि की खरीद फरोख्त कर फर्जी तरीके से भूमि को व्यवसायिक भूमि में बदल कर धड़ल्ले से होटलों का निर्माण कर रहे हैं, जिसकी जांच की जानी चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में दुकान खोल कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ग्राम प्रधान जैहरी व प्रधान मैंदोली नत्थीलाल ने लोक निर्माण विभाग पर मैंदोेली सड़क मार्ग का 11 साल बाद भी मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि बैठक में हर समय यह मामला उठाया गया, लेकिन विभाग हमेशा ही इसमें लापरवाही कर रहा है। किमार क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन रौतेला ने भी चाई-गिवाली-गढकोट मोटर मार्ग का मुआवजा नहीं दिए जाने पर रोष प्रकट किया। बैठक में बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज, तहसीलदार सुभाष ध्यानी, विधायक प्रतिनिधि सूर्यदेव शाह, एबीईओ सुमेर सिंह कैत्यूरा, एडीओ अजीत राणा सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें