कोटद्वार। हंस कल्चरल सेंटर की ओर से गरीब परिवार के मेधावी बच्चों को शिक्षा के लिए और गरीब लोगों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
रविवार को नजीबाबाद रोड स्थित कार्यालय प्रांगण में संस्था के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि संस्था का एक मात्र उद्देश्य बिना भेदभाव के जरूरतमंदों की मदद करना है। संस्था प्रत्येक उस परिवार की सहायता करेगी जो निर्धन और असहाय हैं। उन्होंने कहा कि भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी को उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। उनका संदेश है कि जो लोग गरीबी के कारण अपना इलाज या शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं ऐसे परिवारों को हंस कल्चरल सेंटर के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जाए। जरूरतमंदों ने भी चेक प्राप्त कर संस्था का आभार जताया। इस अवसर पर कोटद्वार कार्यालय के सदस्य दिनेश रावत, पूनम कश्यप, धीरेंद्र राणा, रविंद्र रावत, जितेंद्र चौहान उपस्थित थे।