फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर और ध्रुवपुर के ग्रामीणों ने डीएफओ दफ्तर का किया घेराव, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। वन सीमा से सटे लालपुर और ध्रुवपुर के ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) लैंसडौन के दफ्तर का घेराव करते हुए गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि शाम ढलते ही गुलदार आबादी का रुख कर लेता है और अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। दहशत के चलते लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
मंगलवार को लालपुर के उपप्रधान सुधीर खंतवाल, लीला कर्णवाल और भाजपा की भाबर मंडल महामंत्री शशि बाला केष्टवाल की अगुवाई में ग्रामीण लैंसडौन वन प्रभाग के दफ्तर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि वन सीमा से सटे गांव लालपुर, ध्रुवपुर में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना है। शाम सात बजे के बाद ही लोग अपने बच्चों को घरों में बंद करने को मजबूर हैं। सर्दी के सीजन में गुलदार का खतरा और बढ़ जाता है। प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुलदार ने किसी घटना को अंजाम दिया तो इसके लिए वन विभाग जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में सरला रावत, आरजा भट्ट, दीपक चौहान, कुसुम बौंठियाल, मुकेश नेगी, दर्शनी देवी, सत्याभामा, हेमंती देवी, बीना देवी, पुष्पा देवी, राखी रावत, अनिरुद्ध ध्यानी, कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें