फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार के खूनीबड़ निवासी वायु सैनिक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भावर क्षेत्र के ग्राम खूनीबड़ निवासी वायु सैनिक की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया। उसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार हरिद्वार में कर दिया। वहां वायु सेना की टुकड़ी ने उसे अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

ग्राम खूनीबड़ निवासी संदीप सिंह रावत (26) पुत्र स्व. जसवंत सिंह रावत वर्तमान में आदमपुर पंजाब में तैनात थे। सोमवार को ड्यूटी के दौरान संदीप को करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। संदीप की पत्नी व उनका एक वर्ष का बेटा भी आदमपुर में उनके साथ ही रह रहे थे। मंगलवार सुबह वायुसेना के कर्मचारी संदीप के शव को लेकर उनके खूनीबड़ स्थित आवास में पहुंचे, जहां से उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार स्थित चंडी घाट में ले जाया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व वायु सेना के जवानों ने संदीप को सलामी दी। ???
विज्ञापन

जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें