फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया ड्रेस कोड का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों ने ड्रेस कोड का विरोध किया है। उन्होंने जबरन ड्रेस कोड लागू करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को गाड़ीघाट स्थित एक बारातघर में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित प्रांतीय बैठक में सर्वसम्मति से ड्रेस कोड का विरोध करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के अधिकतर विद्यालयों की हालत खराब हैं, कई विद्यालय जर्जर हाल में हैं। कहीं पानी और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। पहले सरकार को आरटीई के तहत इन बदहाल स्कूलों में संसाधन उपलब्ध कराना चाहिए।
उन्होंने एक जनवरी 2006 के बाद नियुक्त जूनियर हाईस्कूल के सभी शिक्षकों को 1740 का वेतनमान दिए जाने, वर्ष 2003 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने, 14 नवंबर 2016 को जारी शासनादेश के अनुसार जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पद पर किए जाने और सर्व शिक्षा के विद्यालयों में कार्यारत शिक्षकों को नियमित रूप से राज्य सरकार से वेतन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह चौहान ने चेताया कि जब तक संगठन की मांगें पूर्ण नहीं होती, कोई भी शिक्षक सरकार के फरमानों को नहीं मानेगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डा. रणवीर सिंह, कल्पना बिष्ट, बीडी तिवारी, इंद्रवीर सिंह चौहान, नरेंद्र, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, चरण सिंह बघरी, विनोद थापा, संजय सिंह बिष्ट, भगत सिंह मेहर, दिनेश असवाल, अनंत कुमार सोलंकी, हुकम सिंह तोमर, रघुवीर सिंह पुंडीर, अखिलेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.
- फोटो-
जारी- नरेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें