फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नयार नदी में छोड़े 50 हजार रोहू और सिल्वर गोल्डन कॉर्प मछली के बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग और समूह पलायन एक चिंतन संस्था की ओर से रिवर रेचिंग अभियान के तहत नयार नदी में 50 हजार रोहू और सिल्वर व गोल्डन कॉर्प प्रजाति की मछलियों के बीज छोड़े गए।
विज्ञापन

सोमवार को बांघाट में नयार नदी के तट पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य गड़कोट संजय डबराल व प्रधान बिलखेत सुमित्रा देवी ने मत्स्य बीज नयार नदी में प्रवाहित किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि नयार नदी में जब प्रचुर मात्रा में मछलियां उपलब्ध होंगी तो एंगलिंग जैसे साहसिक खेल के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को पंख लगेंगे और स्थानीय स्तर पर आजीविका के साधन बढ़ने के साथ पलायन में भी कमी आएगी। उन्होंने लोगों से नयार नदी में मछली पालन को बढ़ावा देने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. अनिल बहुगुणा, सचिव अजय रावत, प्रधान संघ द्वारीखाल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जगमोहन डांगी आदि मौजूद थे। संवाद
- फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें