फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 480 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाए नवाचार के मॉडल

Thu, 19 Nov 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एससीईआरटी और समग्र शिक्षा की ओर से हुआ विज्ञान महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

एआई, हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रहे मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। आदर्श जीआईसी कोटद्वार में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। एससीईआरटी और समग्र शिक्षा की ओर से आयोजित महोत्सव में जिले के 15 ब्लॉकों से करीब 480 बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक शामिल हुए। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया।
महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माता बनेंगे। विशिष्ट अतिथि गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा पदमेंद्र कुमार बिष्ट ने विद्यार्थियों से डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुसाईं ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच विकसित करना है। प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में जूनियर (कक्षा छह से आठ) और सीनियर (कक्षा नौ से 12) वर्ग की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें 'सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार' विषय पर एआई, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्वदेशी, कृषि, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए गए। वहीं, विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों ने 'मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी' विषय पर नाटक प्रस्तुत किए। इनके माध्यम से एआई, इलेक्ट्रिक वाहन, अंतर तारकीय आवास (भविष्य की अंतरिक्ष बस्ती) और महासागर संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वाज, डॉ. पद्मेश बुड़ाकोटी आदि मौजूद रहे। संचालन रश्मि रावत, सितांशु खुगशाल और अखिलेश सती ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें