फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 43 अग्निवीर बने सेना के अभिन्न अंग, देश की रक्षा करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लैंसडौन। 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद देश सेवा के लिए तैयार 43 अग्निवीर थल सेना के अभिन्न अंग बन गए। पासिंग आउट में अग्निवीरों ने देश की आन, बान और शान की रक्षा करने की शपथ ली।
शनिवार को लैंसडौन के नायक भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी ने अग्निवीरों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स का वीरता से भरा हुआ इतिहास रहा है। देश की सेवा में गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने अपने प्रांणो की बाजी लगाई है। उन्होंने अग्निवीरों से गढ़वाल राइफल्स की वीर गाथा को आगे भी जारी रखने के लिए देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए अपने कर्तव्य का भली भांति निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने अग्निवीरों के माता-पिता और अभिभावकों को बधाई देते हुए उन्हें गौरव पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अग्निवीरों ने आर्मी बैंड की धुन, कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा ए जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा.. पर बेहतरीन परेड का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने ताली बजाकर अग्निवीरों का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्र ध्वज और गीता के सामने हाथ उठाकर देश की आन, बान, शान की रक्षा के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया। परेड संपन्न होते ही सभी 43 अग्निवीर भारतीय थल सेना के अभिन्न अंग बन गए।
.

- फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें