फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व फौजी से दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पुत्र को वन विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक पूर्व सैनिक से एक व्यक्ति ने दो लाख की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित पूर्व सैनिक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी ।
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत उमरावनगर पदमपुर मोटाढांक निवासी पूर्व सैनिक भगवान सिंह रावत ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 614-बी रेस कोर्स देहरादून निवासी दीपक सिंह तोमर पुत्र संधारा सिंह तोमर ने उनके पुत्र को वन विभाग की नौकरी दिलाने के एवज में दो लाख रुपये मांगे। उन्होंने अपने छोटे भाई कैलाश से कहकर आरोपी के लाल तपड़ देहरादून स्थित एसबीआई के खाते में 19 जून एक लाख , 20 जून को 50 हजार और 21 जून 2018 को 50 हजार रुपये डाले इस तरह कुल दो लाख रुपये जमा कराए, लेकिन उसके पुत्र को सरकारी नौकरी नहीं मिली। काम नहीं होने पर जब उन्होंने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो वह टालता रहा। एक दिन आरोपी ने उन्हें हरिद्वार में 11 बजे मिलने के लिए बुलाया, उस दिन आरोपी का वे शाम पांच बजे तक इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आया। अब आरोपी के सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। आरोपी की पत्नी फोन करने पर गलत नंबर बता फोन काट देती है। उन्होंने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के पुत्र को पूर्व में उक्त व्यक्ति द्वारा स्वास्थ्य विभाग में लगवाया गया था। जिस पर रिश्तेदार ने उनके बेटे को सरकारी नौकरी में लगाने की बात दीपक सिंह तोमर से कराई थी। उन्होंने मामले की जांच करा उन्हें उनका पैसा लौटाने की मांग की है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें