फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से पोस्ट ऑफिस का एटीएम ठप, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। प्राइवेट बैंकों की तर्ज पर उपभोक्ताओं को एटीएम सुविधा देने के डाक विभाग के दावों की पोल खुल रही है। यहां के हजारों उपभोक्ताओं को पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पांच माह से मुख्य डाकघर का एटीएम ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

19 अगस्त 2018 की रात बदमाशों ने बद्रीनाथ मार्ग स्थित मुख्य डाकघर के एटीएम को लूटने का प्रयास किया था, जिसमें असफल होने पर बदमाशों ने एटीएम में तोड़फोड़ की थी। तब से पोस्ट ऑफिस का एटीएम की न तो मरम्मत की गई और न ही नया लगाया गया। डाकघर के करीब 2000 एटीएम कार्ड होल्डर अन्य बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रहे हैं, जिसमें अन्य बैंक उनसे तीन ट्रांजेक्सन के बाद सुविधा शुल्क वसूल रहा है। बैंक उपभोक्ता राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, राजेश्वरी देवी, दीपक मैंदोला, यशोदा नेगी, कुसुम देवरानी ने पोस्टऑपिस प्रबंधन पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। उधर, मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर अरुण मलासी ने बताया कि एटीएम को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र उपभोक्ताओं को एटीएम की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें