फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईजी रुड़की व गढ़वाल राइफल्स के खिताबी भिड़ंत आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही शशिधर भट्ट स्मृति राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में बीईजी रुड़की ने दिल्ली छत्रशाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल रोमांचक रहा। पेनाल्टी शूट आउट में भी मुकाबला बराबरी पर रहा। अंत में निर्णय सडन डैथ से हुआ, जिसमें गढ़वाल राइफल्स ने गढ़वाल हीरोज दिल्ली को 10-09 से हराया। रविवार को फाइनल मुकाबला बीईजी रुड़की और गढ़वाल राइफल्स के बीच खेला जाएगा। शनिवार को पौड़ी और नैनीताल की बालिका टीमों के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा।
शुक्रवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी, अधिवक्ता अरविंद वर्मा, रवींद्र नेगी और हरीश घिल्डियाल ने किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला बीईजी रुड़की और दिल्ली छत्रशाल के बीच खेला गया। बीईजी रुड़की की ओर से पहले हाफ में जे. कोनसाई ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में बीईजी की ओर से विशेष सिंह ने 66वें मिनट में गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दिल्ली बेहतर नहीं कर पाई व रुड़की ने फाइनल में 2-0 से प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गढ़वाल हीरोज दिल्ली और गढ़वाल राइफल्स के बीच हुआ। 66वें मिनट में गढ़वाल राइफल्स के कोच अरुण नेगी मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिल पाई। अंत तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। 15 मिनट के अतिरिक्त खेल में भी मैच का निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट खेला गया, जिसमें दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर रही। अंत में निर्णय सडन डैथ से हुआ। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरुण भट्ट, पूर्व सेनाधिकारी प्रदीप डबराल, उप क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, पार्षद सुभाष पांडे, अनिल भट्ट, महेश कुकरेती, विनोद पंत, गुड्डू चौहान सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। निर्णायकों में सतीश, एसपी जोशी, अजीत नेगी, महेंद्र सिंह रावत, प्रदीप नेगी, बीरेंद्र बिष्ट, तनवीर अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें