फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण उतराखंड पीड़ित छात्रा व परिवार के साथ: तीरथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने सफदरजंग अस्पताल पहुंच कर पीड़ित छात्रा के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड पीड़ित छात्रा व परिवार के साथ खड़ा है। सरकार लगातार छात्रा के बेहतर उपचार के ठोस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल पहुंच कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की पीड़ित छात्रा का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों से छात्रा के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली। पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि छात्रा को जिंदा जलाए जाने की घटना से उत्तराखंड का जनमानस दुखी है। रावत ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में पहले दिन छात्रा का उपचार एम्स ऋषिकेश के उपचार के आधार पर किया गया। आज (गुरुवार) सफदरजंग के डाक्टरों की टीम छात्रा के स्वास्थ्य का अपडेट के साथ आगे का उपचार शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छात्रा के बेहतर उपचार के प्रयास कर रही है। कहा कि छात्रा को जिंदा जलाए जाने की घटना से पूरा उत्तराखंड स्तब्ध है। आरोपी को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस अवसर पर विधायक खटीमा पुष्कर धामी, कैलाश पंत, राकेश ध्यानी व मनीष धस्माना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें