सतपुली। राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। यूआर को छोड़कर सभी पदों पर सीधा मुकाबला होगा। प्राचार्य डा. रेनू नेगी और मुख्य चुनाव अधिकारी डा. रितुराज पंत ने अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ज्योति के नाम वापस लेने के बाद सागर सिंह नेगी और कुमारी ज्योति के बीच सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर नितिन नेगी और अंकित के मध्य, सचिव पद पर सुमन और ज्योति कुमार के मध्य, सह सचिव पद पर करीना और अभिलाष कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार और गुंजन सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। विवि प्रतिनिधि हेतु अंकिता शर्मा, रोहित घिल्डियाल और रोहित कुमार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।