फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ के पहुंचने से पहले ही दाई मालन नहर पानी से लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। काश्तकारों की शिकायत पर दाई मालन नहर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सीपी भट्ट ने अधीनस्थ कर्मचारियों को सिंचाई के लिए निरंतर पानी की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर काश्तकारों ने एसडीओ को ढोका-किशनपुर और तेलीबाड़ा-गूलरझाला ब्रांच नहरों में जमा मलबे की सफाई का भरोसा दिलाया। इस बीच नहर में लबालब पानी चलता रहा।
विज्ञापन

19 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने कोटद्वार संस्करण के पेज नंबर 11 पर भाबर के काश्तकारों की सिंचाई समस्या से संबंधित खबर ‘नहर से पर्याप्त पानी न मिलने पर भड़के’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर में दाई मालन नहर से लाभान्वित गांवों में धान की फसल को पर्याप्त सिंचाई का पानी न मिलने और विभागीय कर्मियों की लापरवाही को उजागर किया गया था। काश्तकारों में पनप रहे आक्रोश को देखते हुए सिंचाई विभाग के एसडीओ सीपी भट्ट, अवर अभियंता केके राज और मनीष कुमार ने दाई मालन नहर को किशनपुर से कण्वाश्रम तक का निरीक्षण किया। उन्होंने नहर में जमा मलबे की सफाई करने और नियमित पानी की आपूर्ति का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह नेगी, काश्तकार जेपी बहुखंडी व चंद्र सिंह ने बताया कि एसडीओ के भ्रमण की खबर लगते ही रविवार को पूरे दिन नहर पानी से लबालब भरकर चलती रही, जबकि पूरे महीने काश्तकारों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिला। काश्तकारों ने सिंचाई विभाग से कण्वाश्रम चौकीघाटा में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कच्ची नहर को शुरू कराने और नहर पर 24 घंटे पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें