फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह लोगों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सामाजिक संस्था प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन संस्थान की ओर से समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लालपानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं ज्वाल्पा धाम के पुजारी पंडित राजेंद्र अंथवाल ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर पं. राजेंद्र प्रसाद अंथवाल, आकृति प्राणी सेवा संस्थान की सुषमा जखमोला, योगा के क्षेत्र में नीरज सिंह नेगी को, समाज सेवा के क्षेत्र में कोषाधिकारी ऋचांशु शर्मा, पत्रकारिता में चंद्रेश लखेड़ा और जन जागरूकता के क्षेत्र में पीटीए संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल सहित छह लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजय रावत, अनीता अधिकारी, राजेंद्र सिंह नेगी, ताजबर सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह नेगी, सरस्वती देवी, धनमती देवी, श्रुति घिल्डियाल, माया बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र जजेड़ी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें