कोटद्वार। महर्षि कण्व योग समिति कण्वनगरी एवं डू समथिंग सोसाइटी की ओर से शिब्बूनगर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष नीरज नेगी ने बताया कि 21 जून को मुख्य अतिथि उत्तराखंड फिल्म निर्देशक शिव नारायण सिंह रावत होंगे। बैठक में डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक कोठारी, सोहनलाल भारद्वाज, महावीर सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शिवचरण पोखरियाल, सुनीता सजवाण, सूरज रमोला, कांति गुसाईं आदि मौजूद रहे।