फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने एनएसएस स्वयंसेवियों किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छह स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं और उनके मार्गदर्शक कार्यक्रम समन्वयकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट की। इस दौरान राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाली जीआईसी की अल्का, राजकीय डिग्री कालेज रामनगर के अक्षय कंबोज, देव संस्कृति विवि हरिद्वार की कमल रानी, रितेश कुमार, राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित जीआईसी रजाखेत टिहरी के स्वयंसेवी पंकज सेमवाल, अंतरराष्ट्रीय यूथ डेलीगेशन फिलीस्तीन में प्रतिभाग करने वाली स्वयंसेवी प्राची अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान निदेशक युवा कल्याण डा. विम्मी सचदेवा रामन, राज्य एनएसएस अधिकारी डा. विनोद कुमार, कार्यक्रम समन्वयक ललित तिवारी, पुष्कर सिंह नेगी, डा. अरुणेश पराशर, डा. प्रशांत सिंह, प्रकोष्ठ सहायक संदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें