फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही, धड़ल्ले से खुले में बिक रहा मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। कोटद्वार और भाबर में लग रहे साप्ताहिक बाजारों में प्रशासन की लापरवाही के चलते धड़ल्ले से खुले में सड़कों के किनारे मांस बिक रहा है। इस तरह खुले और संक्रमित मांस के विक्रय से क्षेत्रवासियों को गंभीर बीमारी होने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उक्त मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई कर समस्या के निवारण की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण विश्राम सिंह, चंद्र सिंह नेगी, विजेंद्र नेगी, हरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, देवी प्रसाद धूलिया, रामकृष्ण, विनोद पाल, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह, आनंद सिंह, दीप सिंह, प्रदीप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुरभान चौधरी, देवेंद्र प्रसाद का कहना है कि झंडीचौड़, मवाकोट, कलालघाटी, जशोधरपुर, मोटाढांक, सिमलचौड़ पर लग रहे साप्ताहिक बाजारों में बिजनौर, नजीबाबाद और कुछ स्थानीय मांस विक्रेता सड़कों के किनारे दुकान लगाकर खुले में मांस विक्रय कर रहे हैं। इस प्रकार मांस विक्रय से ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के होने का अंदेशा बना हुआ है। न्यायालय द्वारा मांस विक्रेताओं के लिए बनाए गए नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र समस्या के निवारण की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
-मामला संज्ञान में है। एसडीएम राकेश तिवारी के निर्देश पर उक्त मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही समस्या का निवारण कर दिया जाएगा।
-अनिल कुमार मिश्रा, खाद्य निरीक्षक।
.
फोटो समाचार
.
जारी
दीपक सुयाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें