कोटद्वार। गणतंत्र दिवस पर सरकारी और गैरसरकारी शिक्षण संस्थाओं, दफ्तरों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलाम किया गया। नगर क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बैंडबाजों और झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली।
तहसील मुख्यालय में एसडीएम राकेश तिवारी ने तिरंगा फहराया। नगर निगम में असहायक नगर आयुक्त बदरी प्रसाद भट्ट ने ध्वजा रोहण किया। झंडाचौक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने तिरंगा फहराया। पीजी कालेज में प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने ध्वजारोहण किया। कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने परेड की। छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण डोबरियाल, प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने एनसीसी कैडेट्स को टी शर्ट बांटी। भारत स्वाभिमान न्यास ने तिरंगा फहराया।
नवयुग पब्लिक स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल, आरपी पब्लिक स्कूल, क्रेडिल पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, आरसीडी पब्लिक स्कूल, शांति वल्लभ इंटर कालेज, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, हैप्पी होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टीसीजी पब्लिक स्कूल, स्कॉलर्स एकेडमी, मदर लैंड स्कूल, हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी, एमकेवीएन स्कूल, जीजीआईसी कोटद्वार, जीआईसी कुंभीचौड़, आर्य कन्या इंटरकालेज, मेहरबान सिंह कंडारी इंटरकालेज, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार, लालपानी, प्राथमिक, हाईस्कूल मवाकोट, इंटर कालेज कालागढ़, जीआईसी मांडई, एरियन स्कूल हल्दूखाता समेत सभी शैक्षणिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।