फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा और जयहरीखाल ब्लाक की आशाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। न्यूनतम मानदेय और अन्य कर्मचारियों की भांति बोनस दिए जाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर कोटद्वार तहसील में दो ब्लाकों की आशा कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आशा कार्यकत्री संगठन के बैनर तले दुगड्डा और द्वारीखाल ब्लाक की आशा कार्यकत्री कोटद्वार तहसील में एकत्र हुईं। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आशा कार्यकत्रियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि आशाएं पूरे मनोयोग के साथ कार्य को कर रही हैं, लेकिन सरकार उनके साथ भेदभाव बरत रही है। सरकार ने उनको बोनस देने का आश्वासन दिया था। अन्य विभागों में तो बोनस बांट दिया गया, लेकिन आशाओं को आज तक बोनस नहीं दिया गया। उनकी मांगों को लेकर सरकर गंभीर नहीं है, इसलिए उन्हें कार्य बहिष्कार जैसा कदम उठाना पड़ रहा है।
इस अवसर पर यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, भागीरथी भंडारी, प्रमिला गुसाईं, सुमित्रा भट्ट, नीलम कुकरेती, रोशनी जदली, विजय लक्ष्मी, पदमा असवाल, ऊषा चौहान, कल्पना काला, सुलोचना देवी, रोशनी देवी, गीता देवी, कल्पना बिष्ट, मंजू नेगी, गोदांबरी देवी, ज्योति रावत, सतेश्वरी दानी, सरोज जदली, पीतांबरी देवी रौथाण, कलावती रावत व प्रीति देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें