कोटद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सात अक्तूबर को कोटद्वार में रहेंगे। इस दौैरान वह भाजयुमो की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करेंगे। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दौर की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में वरिष्ठ भाजपाइयों को जिम्मेदारियां दी गईं। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट (गढ़वाली) की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि 7 अक्तूबर को सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीईएल हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद मॉडल मांटेसरी स्कूल में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनेंगे। 11.30 बजे बदरीनाथ रोड स्थित एंबीयंस गार्डन में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन करेंगे। सीएम के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, वित्त मंत्री प्रकाश पंत भी कोटद्वार पहुंच रहे हैं।
बैठक में जिला महामंत्री बीरेंद्र रावत, अमित भारद्वाज, मनीष शर्मा, विजय लखेड़ा, विनोद रावत, कैलाश चंद्र थलेड़ी, अनिता आर्य, उमेश त्रिपाठी, जीवानंद शर्मा, योगेंद्र गौनियाल, संदीप असवाल, मोहन सिंह नेगी, विनय भाटिया, मानेश्वरी बिष्ट, राजीव डबराल, सुशील डोबरियाल, आनंदमणि घिल्डियाल, अनिल रावत और मोहित मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।