फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लैंसडौन का पारा गिरा,

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। तीन दिनों से लैंसडौन क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते नगर और उसके आसपास के क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। लैंसडौन का पारा गिरकर आठ डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड के कारण लोगों के गर्म कपड़े निकल गए हैं। ठंडक और कोहरे से जहां स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मैदानी क्षेत्रों से गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। वे गर्म कपड़े पहनकर लैंसडौन की वादियों की सैर कर रहे हैं।
विज्ञापन

लैंसडौन में शुक्रवार से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रुक रुक कर हो रही बारिश से113 साल में पहुंची रामलीला मंचन का शुभारंभ भी नहीं हो सका। रामलीला का मंचन 21 सितंबर को होना था।
इधर बारिश के कारण नगर का तापमान न्यूनतम 8 से 10 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास चल रहा है। लोगों ने बढ़ती शीत से बचने को गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। लोग दिन में स्वेटर व जैकेट पहन कर निकल रहे हैं। मैदानी क्षेत्र से आ रहे पर्यटक गर्म कपड़ों की दुकानें खोजने लगे हैं, जिससे गर्म वस्त्रों की खरीदारी बढ़ गई है। शाम ढलते ही लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें