फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालीखाल में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। रामनगर से धुमाकोट आ रही कार शु्क्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर अदालीखाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गोंडा के जनता इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या और कार चालक की मौत हो गई, जबकि प्रधानाचार्या का बेटा घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के गोंडा से रामनगर होते हुए हल्दूखाल आ रही एक टाटा इंडिगो कार अदालीखाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार महिला कलावती शर्मा (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कार चालक महेश कुमार (25) निवासी गोंडा ने पीएचसी धुमाकोट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और प्रधानाचार्या के बेटे प्रज्ञान शर्मा (16) को धुमाकोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर अदालीखाल लोनिवि गेस्टहाउस के पास जैसे ही कार पहुंची, वह अनियंत्रित होकर बंगले वाली सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार के शीशे तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाला, लेकिन प्रधानाचार्या कलावती शर्मा की तब तक मौत हो चुकी थी। सालभर पहले ही प्रधानाचार्या के पति राम प्रताप शर्मा की मौत हुई थी और वह बेटे के साथ उनकी बरसी के लिए कार से हल्दूखाल के पास स्थित पैतृक गांव सुंदोली आ रही थी और खुद हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें