फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुमाकोट के कसाना गांव में भारी बारिश से ढही गोशाला, चार पशु दबकर मरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धुमाकोट। तहसील के कसाना तल्ला गांव में भारी बारिश से एक गोशाला ढह गई जिसके नीचे दबने से चार मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और पशुओं का मुआवजा देने की गुहार लगाई है। घटना शुक्रवार तड़के करीब चार बजे की है। सूचना मिलते ही राजस्व टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है।
ग्राम प्रधान ललित पटवाल ने बताया कि क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से भारत सिंह पुत्र जितार सिंह की गोशाला ढह गई जिसके मलबे में दबने से चार पशुओं की मौत हो गई। वहीं एक गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पशुओं के गोशाला के मलबे में दबने की सूचना पर गांव के सभी लोग एकत्रित हो गए और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पट्टी पटवारी किशन सिंह नेगी और पशु चिकित्सक डा. निधि घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवा कर घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सतपुली के पास कोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहेड़ा के खांडा गांव में भारी बारिश से एक मकान ढह गया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। अतिवृष्टि में अनहोनी की आशंका के चलते परिवार पहले ही दूसरे घर में शिफ्ट हो गया था। भवन स्वामी मंसरी देवी ने बताया कि भारी बारिश से आवास को खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों ने उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें