फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हल्दूखाता तल्ला में बनेगा 675 करोड़ का 400 केवी विद्युत उपकेंद्र

Mon, 19 Oct 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा, सिगड्डी ग्रोथ सेंटर को मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन

कोटद्वार। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के हल्दूखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से 400 केवी क्षमता का विद्युत उपकेंद्र प्रस्तावित है। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी की पहल पर प्रस्तावित यह उपकेंद्र उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा विद्युत उपकेंद्र होगा। इसके निर्माण से कोटद्वार सहित पौड़ी जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र को सतपुली स्थित विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। नए उपकेंद्र के निर्माण से विद्युत आपूर्ति की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही भविष्य में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। इस परियोजना से सिगड्डी ग्रोथ सेंटर को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलने से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

विधायक ऋतु खंडूड़ी के माध्यम से परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पर संबंधित विभागों की संस्तुतियां भी प्राप्त हो चुकी हैं। परियोजना को कोटद्वार और पौड़ी गढ़वाल की भविष्य की विद्युत जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि कोटद्वार का सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

400 केवी विद्युत उपकेंद्र बनने से आमजन को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। साथ ही सिगड्डी ग्रोथ सेंटर समेत पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। कोटद्वार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें