फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 35 डॉक्टरों और 28 इंजीनियरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। तल्ला मोटाढाक स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों, 35 डॉक्टरों और 28 इंजीनियरों को सम्मानित किया गया।

उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री एवं महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि बलूनी स्कूल का बच्चों के प्रति समर्पण अद्वितीय है। शिक्षा, खेलकूद, मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी हर क्षेत्र में स्कूल अद्वितीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलूनी ग्रुप ऑफ एजूकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एक्सीलेंस अवार्ड्स वितरित किए गए। साथ ही हाईस्कूल व इंटर के टॉपर्स के साथ ही बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी के क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य व संगीत की प्रस्तुतियां देकर मोह लिया। इस मौके पर डॉ. केपी जोशी, सूबेदार मेजर उचित शर्मा, नमन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें