बाबा रामदेव के एलोपैथी डॉक्टरों के लिए दिए गए बयान के विरोध में उतरी आईएमए का कोटद्वार बेस अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने समर्थन किया। बेस अस्पताल के करीब 34 डाक्टरों ने सांकेतिक धरना देते हुए बांह पर काला रिबन बांधकर काम किया।
प्रांतीय चिकित्सक संघ के आह्वान पर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बेस अस्पताल के डाक्टर पीएस (प्रमुख चिकित्साधीक्षक) कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने कुछ देर तक सांकेतिक धरना भी दिया। इसके बाद बाजू पर काला रिबन बांधकर काम किया। जिलाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार ने बाबा रामदेव के बयान का विरोध जताया। कहा कि एलोपैथिक डाक्टर अपनी जान पर खेलकर लोगों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। कई डॉक्टर लोगों को बचाने में अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ऐसे में बाबा रामदेव ऐसे बयान देकर कोरोना महामारी में रात दिन काम रहे डाक्टरों का मनोबल गिराने का कार्य कर रहे हैं। जिले के सभी डाक्टर आईएमए के साथ हैं और बाबा रामदेव के बयानों का विरोध करते हैं। इस अवसर पर बेस अस्पताल के पीएस डॉ. बीसी काला, डॉ. कुमार आदित्य, डॉ. जेसी ध्यानी, डॉ. जयहिंद सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मोहित लावन्य, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. एसडी आर्य, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. सुप्रिया, डॉ. कुसमा और डॉ. साजिया आदि मौजूद थे।