फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले होगा पनियाली गदेरे का ट्रीटमेंट, ड्रेनेज सिस्टम को बनेगा प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बरसात से पहले पनियाली गदेरे का ट्रीटमेंट करने और शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सिंचाई विभाग को एक माह के भीतर सभी नहरों को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

वन विभाग परिसर में स्थित कैंप कार्यालय में वन मंत्री ने एसडीएम कमलेश मेहता की अध्यक्षता में लोनिवि, सिंचाई, नगर निगम, एनएच के अधिकारियों की कमेटी बनाई है, जो आगामी मंगलवार को शहर में ड्रेनेज सिस्टम प्लान बनाने के लिए संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। मंत्री ने सनेह पट्टी में जल्द नया ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी ने बताया कि हल्दूखाता में एक हेक्टेयर से कम भूमि का आनलाइन प्रस्ताव तैयार कर वन भूमि हस्तांतरण के लिए वन विभाग के नोडल अधिकारी को भेजा गया है। अब तक स्वीकृत 30 करोड़ की सड़कों का जल्द लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, वन मंत्री रावत ने अवैध खनन से सरकारी संपत्तियों को होने वाले नुकसान की आशंका को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों को सख्ती से इस पर रोक लगाने के निर्देश दिए। मंत्री ने गिवाईं स्रोत में लोनिवि लैंसडौन के गोदाम को अन्यत्र शिफ्ट कर वहां पर पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस अड्डा और पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी डा. हरीश वर्मा, एसडीएम कमलेश मेहता, लोनिवि के ईई निर्भय सिंह, आरईएस के ईई हितेश कुुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख भुवनेश खरक्वाल, नागेंद्र उनियाल, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, वन मंत्री के प्रेस सचिव सुधीर बहुगुणा, विकास माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें