कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पौड़ी गढ़वाल की ओर से आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि पार्टी को जीत दिलाने में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहेगी।
शनिवार को बालासौड़ स्थित एक बारात घर में आयोजित कार्यक्रम का क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि कोटद्वार को पहली बार नगर निगम के रूप में जाना जा रहा है, जिसमें निश्चित रूप से भाजपा की प्रत्याशी मेयर बनेगी।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि जिस प्रकार से विगत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षमताओं को बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उसी प्रकार निकाय चुनाव में भी वे पूरे दमखम के साथ कोटद्वार नगर निगम में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर नीतू रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित भारद्वाज, बीरेंद्र रावत, मोहन सिंह नेगी, शांतनु रावत, अनीता आर्य, रश्मि राणा, अभिलाषा भारद्वाज, मंदीप पटवाल, सौरभ राय, मनीष शर्मा, सुरेश शर्मा, शांता बमराडा व मोहित मौर्य आदि मौजूद थे।
-फोटो