कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत जुआ गांव के ग्रामीणों ने नरभक्षी बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गत 12 अगस्त को नरभक्षी बाघ ने गांव की एक महिला को निवाला बना दिया था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव में नरभक्षी बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि जो बाघ पिंजरे में कैद है, वह नरभक्षी नहीं था। ग्रामीणों का आरोप है कि नरभक्षी बाघ के सुबह-शाम गांव में धमकने से भय का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, जगत नारायण आदि शामिल हैं।