कोटद्वार। एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। छात्राओं ने हैंडमेड राखी बनाई और उसके बाद छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। छात्रों ने उन्हें गिफ्ट भी दिए। छात्राओं ने शिक्षिकाओं के संग एक भव्य राखी भी बनाई। सिंधु कोठारी ने बच्चों को रक्षा बंधन त्योहार के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय की उप संयोजक रंजना वरधान, पुष्पा आर्य, मंजू असवाल, शिवानी गुुसाईं, मानसी अग्रवाल, वीनल अग्रवाल, मीना रावत, उर्वशी भाटिया आदि मौजूद थे।