फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वाड़ी के निर्माणाधीन आईटीआई भवन में श्रमिक की हत्या, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। दुगड्डा-कांडी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर स्थित ग्राम ग्वाड़ी में निर्माणाधीन आईटीआई भवन में एक बिहारी मूल के श्रमिक की हत्या हुई है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उसके साथी फरार हो गए हैं। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए राजस्व पुलिस ने आईटीआई भवन का निर्माण करा रहे ठेकेदार को हरिद्वार से बुलवाया है। ग्रामीणों के अनुसार साथी श्रमिक शव को सड़क के नीचे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार उन्हें ग्वाड़ी के आमधार तोक में सड़क के नीचे झाड़ियों में एक शव के पड़े होने की सूचना मिली। शव की सूचना मिलते ही उन्होंने आसपास के राजस्व उपनिरीक्षकों को भी मौके पर पहुंचने का आग्रह किया। राजस्व उप निरीक्षक अमित तोमर, राजस्व उप निरीक्षक विदेश तोमर के साथ ही ग्राम प्रधान बड्यूण बलबीर सिंह बिष्ट व पूर्व ग्राम प्रधान बड्यूण गेंदनलाल रतूड़ी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजस्व उप निरीक्षक प्रीतम सिंह रावत ने बताया कि शव दो दिन पुराना है, जिसमें काफी दुर्गंध आ रही थी। मृृतक के शरीर पर मात्र अंडरवियर ही था। पैरों को गमछे से बांधा गया था। मृतक की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई है। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को बताया कि मृतक ग्राम ग्वाड़ी में बन रहे आईटीआई भवन में अपने अन्य चार साथियों के साथ मजदूरी करता था। यहां किसी बात पर उनमें विवाद हो गया और साथियों ने उसकी हत्या कर दी। सोमवार की रात हत्यारे शव को सड़क के नीचे फेंककर रातोंरात फरार हो गए। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2015 में विवाहिता की हत्या कर खाई में फेंक गए थे हत्यारे
यमकेश्वर। ग्राम प्रधान बड्यूण बलबीर सिंह बिष्ट और पूर्व ग्राम प्रधान गेंदनलाल रतूड़ी का कहना है कि दुगड्डा-कांडी-लक्ष्मणझूला मार्ग पर भृगुखाल के समीप 19 अक्तूबर, 2015 को एक नवविवाहिता की हत्याकर झाड़ियों में शव फेंककर हत्यारे फरार हो गए थे। घटना के तीन साल बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें