फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। घाड़ क्षेत्र के चरेख-बल्ली से दुगड्डा आ रही एक कार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को दुगड्डा के धनीराम बाजार निवासी परमेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह अपनी मां भूंद्री देवी और दो बच्चों कृतिका व गोपी के साथ कार से बल्ली से दुगड्डा आ रहे थे। अचानक सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें