फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के चौथे/अलविदा जुमे पर मस्जिदों मे उमड़े नमाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर और आसपास के क्षेत्रों में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस मौके पर मुल्क और कौम के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। शहर की जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ को देखते हुए नेशनल हाईवे पर भी नमाज अदा करने के लिए व्यवस्था करनी पड़ी। अलविदा जुमा की नमाज के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज के लिए झंडाचौक के पास स्थित जामा मस्जिद में दोपहर साढ़े बारह बजे से ही नमाजियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। करीब सवा एक बजे खुत्बे के बाद लोगों ने बा जमाअत अलविदा जुमे की नमाज अदा कर देश और दुनिया में खुशहाली की कामना की। जामा मस्जिद में नमाजियों की संख्या बढ़ने पर बाहर नेशनल हाईवे पर नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गई।
जामा मस्जिद में इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी की इमामत में भारी संख्या में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान लोगों ने खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांगी। नमाज के बाद नमाजियों ने गरीब और मिसकिनों को जकात और फितरे की रकम दी। नमाज से पूर्व इमाम ने अपनी तकरीर में कहा कि रमजान के इस आखिरी अशरे में अल्लाह तहाला जहन्नम से आजादी नसीब फरमाता है। लिहाजा हर शख्स को चाहिए कि इस अशरे में पड़ने वाली पांच लैलतुल कद्र की रातों में खुदा से अपनी खताओं और जहन्नुम से निजात की दुआएं मांगे।
विज्ञापन

अलविदा जुमे पर मदीना मस्जिद लकड़ी पड़ाव, रसीदिया मस्जिद और कौड़िया स्थित मस्जिद में भी नमाज अदा कराई गई। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने बताया कि ईद की तिथि चांद देखकर मुकर्रर की जाएगी।

कालागढ़ में भी नमाज अदा की
कालागढ़। कालागढ़ में भी रमजान के चौथे/अलविदा जुमे की नमाज में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। हाइडिल कालोनी में मुफ्ती अलीम, संजय नगर में मौलाना नौशाद, केंद्रीय कालोनी में टीन वाली मस्जिद में कारी नासिर व पुराना कालागढ़ में मौलाना अकबर ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें