फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खनन में लगे मजदूरों को खदेड़ा, काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के गंदेरियाखाल में मानकों के विपरीत हो रहे खनन के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोलकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर तहसीलदार छवाण सिंह ने ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को लोकमणिपुर के पूर्व प्रधान जगदीश मेहरा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीण सुबह ही तेलीस्रोत पहुंचे और हंगामा काटने लगे। उन्होंने मौके पर खनन कर रहे मजदूरों और ट्रकों को वहां से खदेड़ दिया। हंगामे की खबर मिलते ही कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक राठी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि खननकारियों द्वारा किराए पर लिए गए कमरों में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। खनन कार्य में लगे मजदूरों और अन्य लोगों का सत्यापन भी नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार और लेखपाल को खननकारियों द्वारा मानकों के विपरीत तेलीस्रोत में किए गए गहरे गड्ढों को दिखाया और शीघ्र उनके भरान की मांग की। कहा कि मानकों को ताक पर रखकर किए गए खनन कार्य से बरसात में शीतलपुर, गंदेरियाखाल, झंडीचौड़ पश्चिमी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने प्रशासन से शीघ्र समस्या के निवारण की मांग की है। इस दौरान उप प्रधान पूूजा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता सिंह, सतीश चंद्र भट्ट, कांति प्रसाद सेमवाल, भगवती प्रसाद काला, किशन शर्मा, प्रमोद बौंठियाल, खेम सिंह, पुष्पा देवी, विमला नेगी, कैलाश सती, आनंदमणि कुकरेती, चंपा नेगी, कमला देवी, रेखा रानी, उर्मिला देवी, संतोष देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें