फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराई कार, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। नेशनल हाईवे पर चूनाधारा के निकट कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया। दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि धनीराम बाजार निवासी योगेंद्र बिष्ट कार से कोटद्वार की ओर जा रहा था, तभी चूनाधारा के पास कार अनियंत्रित होकर दुगड्डा की ओर जा रही बाइक से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक पर सवार करोलबाग, दिल्ली निवासी मोहम्मद दानिश और उनकी पत्नी डा. वसीम बाइक सहित सड़क पर गिर गए। बाइक सवार मोहम्मद हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनको सिर की चोट नहीं आई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें