फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग आसन प्रतियोगिता में आयुष, मालती रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से सोमवार को शिविर आयोजित कर योग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। योग आसन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आयुष और सीनियर वर्ग में मालती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला जिला प्रभारी आशा रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीतू रावत और विशिष्ट अतिथि एकता रावत ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान की भाग-दौड़ की जिंदगी में स्वयं को निरोग और स्वस्थ रखने के लिए योग ही सर्वोत्तम उपाय है। योग आसन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बच्चों ने चक्रासन, शीर्षासन, बकासन, पदमासन, वृषिकासन आदि प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें आयुष नेगी ने प्रथम, सुमित रावत ने द्वितीय और रिया नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर महिलाओं की आसन प्रतियोगिता में योगार्थियों ने चक्रासन, सर्वांगासन, शीर्षासन, बकासन, हलासन की प्रस्तुतियों पर मालती सुंडली, लक्ष्मी नेगी और सुधा खंतवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में घमंडपुर निवासी लक्ष्मी रावत को जागृति स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर हर्बल धूप बनाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत, कुसुम ध्यानी, वंदना थपलियाल, हेमा देवी, जानकी, मीनाक्षी, विनीता, अनीमा कंडारी व आरती खंतवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें