कोटद्वार। कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद और केंद्रीय विद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति ने 13वें दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार को एबीवीपी ने केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे पूर्व सैनिकों को अपना समर्थन दिया। पूर्व सैनिकों ने 26 मार्च को कोटद्वार में रैली निकालने का निर्णय लिया है।
सोमवार को परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने कोटद्वार तहसील में धरना प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि प्रदेश सरकार का कार्यकाल एक वर्ष पूरा हो गया है, लेकिन कोटद्वार में विकास कार्य धरातल पर नहीं दिख रहे हैं।
एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय पूर्व सैनिकों की ही नहीं, बल्कि पूरे कोटद्वारवासियों की मांग है। कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलने से बच्चों को कम फीस में अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। पूर्व सैनिकों ने कहा कि 26 मार्च को रैली निकालकर कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में कै. सीपी डोबरियाल, उमेद सिंह चौधरी, एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मोहित कंडवाल, पंकज नेगी, आकाश रावत, नीरज नौडियाल, सुभम रावत, चंद्र सिंह राणा, योगंबर सिंह रावत, इंदर सिंह कंडारी, प्रवीन नेगी, केशर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, बलवान सिंह रावत व प्रताप सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
-फोटो