फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुगान के नाम पर हो रहे अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी में हो रहे अवैध खनन से परेशान सनेह क्षेत्र की चार ग्राम पंचायत के लोगों ने राज्यपाल से खोह नदी में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रतनपुर, ग्रास्टनगंज, कुंभीचौड़ और जीतपुर के ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम राकेश तिवारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को पत्र भेजा।
बुधवार को कोटद्वार तहसील में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बहने वाली खोह नदी में पिछले कई दिनों से अवैध खनन किया जा रहा है, जबकि उच्च न्यायालय द्वारा नदियों में खनन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शासन-प्रशासन की मिलीभगत से चुगान के नाम पर भारी मात्रा में रेत, बजरी और पत्थर को ट्रकों के माध्यम से प्रदेश से बाहर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि खननकारियों ने खो नदी में जेसीबी मशीन लगा रखी है और 20-25 फीट गहराई तक खनन किया जा रहा है। खोह नदी में बेतरतीब हो रहे खनन कार्य से स्थानीय ग्रामीणों के लिए बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है, लेकिन प्रशासन इस ओर से आंख मूंदे हुए हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मौका मुआयना कर अवैध खननकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सूरज प्रसाद कांती, महावीर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह व गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें