कोटद्वार। द्वारीखाल विकासखंड के इंटरकालेज कांडाखाल (लंगूर) के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर कांडाखाल इंटर कालेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को 41वें दिन कांडाखाल बाजार में धरना-प्रदर्शन किया गया। कहा कि इंटर कालेज का सरकारीकरण ही सभी समस्याओं का समाधान है।
समिति के उपाध्यक्ष शिवरतन तोमर की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन में विद्यालय में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की गई। समिति के संयोजक सत्य प्रसाद कंडवाल ने बताया कि यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय से मिलकर समस्याएं बताई।
प्रदर्शनकारियों में समिति के संरक्षक एसपी बिंजोला, अध्यक्ष रतन कंडवाल, पीटीए अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कंडवाल, सचिव मदन मोहन कंडवाल, सिद्धानन्द भट्ट, विद्यादत्त भट्ट, रामचन्द्र भट्ट, बचन सेठी, प्रधान धर्मपाल सिंह बिष्ट, प्रधान विरेंद्र प्रसाद भट्ट, दिनेश मोहन, मो. इब्राहिम, गणेश रावत, सतेन्द्र तोमर, हरपाल सिंह तोमर, अमर देव, दीपक बिष्ट शामिल थे।