फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला एक्ट का राजकीय शिक्षकों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में सरकार के गैरसैंण विधानसभा सत्र में पारित तबादला एक्ट का राजकीय शिक्षकों ने स्वागत किया है। शिक्षकों ने सरकार के इस निर्णय को दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के हित में बताया।
विज्ञापन

जिला मंत्री मनमोहन चौहान ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से पारदर्शी स्थानांतरण एक्ट की मांग करते आ रहे हैं। वर्तमान सरकार ने तबादला एक्ट को पारित कर शिक्षकों की पुरानी मांग को पूरा किया है। इस विधेयक के पारित होने से शिक्षकों के तबादलों में सियासत और रसूखदारों का हस्तक्षेप खत्म होने का रास्ता साफ हो गया है। वर्तमान समय में सुगम और दुर्गम कार्यस्थलों के चिन्हीकरण में आ रही विसंगतियों को ब्लाक स्तर पर ठीक किया जाना चाहिए। इससे प्रत्येक शिक्षक को पारदर्शी स्थानांतरण एक्ट का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर मनमोहन चौहान, रतन सिंह बिष्ट, रविंद्र रावत, अव्वल सिंह रावत, डबल सिंह रावत, आशीष खर्कवाल, जगदीश जोशी, राजेंद्र भंडारी व मनमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें