फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर आशाओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पांच सूत्री मांग को लेकर आशाओं का कार्यबहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कहा मांग पूरी नहीं हो जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को आशा संगठन की ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में दुगड्डा ब्लॉक लाक की आशाएं कोटद्वार तहसील में एकत्र हुई। मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आशाओं ने प्रदेश सरकार पर आशाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले 12 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग के के लिए कार्य करने के बावजूद उन्हें न्यूनतम मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। पिछले करीब डेढ़ महीने से लगातार आंदोलन चल रहा है, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार आशाओं की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। चेताया कि 14 दिसंबर को आशा संगठन की प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से वार्ता विफल होने पर आशाएं सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, नीलम कुकरेती, भागीरथी भंडारी, सुमित्रा भट्ट, मीना रावत, ऊषा देवी, विजय लक्ष्मी, रेखा देवी, गोदांबरी देवी, उषा चौहान, संगीता रावत, विनिता काला, कल्पना बिष्ट, रेखा देवरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें