फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंस अस्पताल का निर्माण पूरा, सीएम करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। सतपुली के निकट चमोलीसैंण में हंस फाउंडेशन द्वारा बनाया जा रहा हंस करुणा अस्पताल का निर्माण पूरा हो गया है। आगामी 10 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक भव्य समारोह में अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एचएस मिन्हास ने बताया कि 10 नवंबर को प्रात: 11 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हंस फाउंडेशन के मुखिया भोले महाराज, माता मंगला, हंस फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी मनोज भार्गव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एक भव्य समारोह में अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी सामाजिक संस्था हंस फाउंडेशन द्वारा सतपुली में एक बड़े अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। अस्पताल का निर्माण वर्ष 2011 से चल रहा था, जिसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और डा. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किया गया था। वर्तमान में इस अस्पताल में ओपीडी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। संस्थान की ओर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें