फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सूत्रीय मांगों के लिए तहसील में गरजी आशा कार्यकत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन ने सोमवार को कोटद्वार तहसील में पांच सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन ने अपना मांग पत्र उपजिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजा है।
यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी की अगुवाई में दुगड्डा विकासखंड और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत आशा कार्यकत्रियां मंगलवार को कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि आशा कार्यकत्रियां लंबे समय से प्रदेश सरकार से अपनी मांगों के निस्तारण की मांग कर रही है, लेकिन सरकार कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। आशा कार्यकत्रियां पर्वतीय क्षेत्र में विषम हालात में अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ कर रही हैं। अधिकांश आशा कार्यकत्रियों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 तक की प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान करने, अन्य कर्मचारियों की भांति आशा कार्यकत्रियों को बोनस देने, न्यूनतम वेतनमान देने, अतिरिक्त कार्य करने पर धनराशि का भुगतान करने, आशा कार्यकत्रियों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की अवशेष राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष मीरा नेगी, पूनम डोभाल, रेखा देवी, रंजना कोटनाला, सीमा शाही, संजू नेगी, विनीता काला, सुमित्रा भट्ट, लक्ष्मी गुसाईं, बसंती रावत, पुष्पा देवी, सोनी कंडारी समेत कई कार्यकत्रियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें