फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृतीय छड़ी महोत्सव शोभा यात्रा कार्यक्रम को रूपरेखा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार शहर में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर इस वर्ष तृतीय छड़ी महोत्सव यात्रा को सादगी के साथ 19 अगस्त को मनाया जाएगा। तृतीय छड़ी महोत्सव शोभा यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजित बैठक में समिति का गठन किया गया है। इसमें अनिल नेगी को अध्यक्ष को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

छड़ी यात्रा महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अधिवक्ता अरविंद वर्मा ने बताया कि बतौर मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी यात्रा प्रारंभ और मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जगमोहन सिंह नेगी कार्यक्रम में पूजा प्रारंभ करेंगे। बताया कि भंडारा कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत करेंगे। इस मौके पर गठित समिति में अनिल नेगी को अध्यक्ष, दीपक राजपूत को उपाध्यक्ष, रविंद्र जजेड़ी, दीपक और अजय वर्मा को सचिव, कंवलजीत सिंह को मुख्य यात्रा संचालक, जसबीर राणा, मिन्ना, दिलेंद्र गौडियाल को यात्रा संचालक, ग्राम प्रधान काशीरामपुर सुनीता देवी को कार्यक्रम प्रभारी, अजय पंत और राजेश जदली को सह संयोजक, राधेश्याम शर्मा और राकेश आहूजा को कार्यक्रम सहप्रभारी और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रश्मि राणा को कार्यक्रम सह संयोजक मनोनीत किया गया है। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय रावत, अमरदीप सिंह, आनंदमणि भट्ट, विकास कुमार व संजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें