कोटद्वार। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्रास्टनगंज में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य उमाकांत कुकरेती, शिक्षिका रश्मि रावत और विद्यालय के 27 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल और प्रधानाचार्य उमाकांत कुकरेती ने किया। अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद तमसो मा ज्योतिर्गमय के ध्येय वाक्य के साथ राष्ट्र के चहुंमुखी विकास, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए कार्य करता है।
प्रांतीय पर्यावरण संयोजिका मीनाक्षी शर्मा, सचिव प्रदीप अग्रवाल, संयोजक राजदीप माहेश्वरी, सचिव प्रदीप अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, बीना मित्तल , राधेश्याम शर्मा, निधि गुप्ता, राजकमल माहेश्वरी, सुनीता अग्रवाल, शीला कुकरेती, राजेंद्र जखमोला, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन मीनाक्षी शर्मा ने किया। संवाद