फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नेत्र शिविर के चौथे दिन 261 मरीजों ने उठाया लाभ

Thu, 18 Dec 2025 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। हंस अस्पताल में चल रहे छह दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के चौथे दिन बृहस्पतिवार को 261 लोगों ने आंखों की जांच कराई। अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र ने लोगों की आंखों का परीक्षण कर परामर्श दिया। जांच के दौरान 43 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। ऐसे मरीजों का ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया गया। 173 मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां, चश्मे एवं नेत्र उपचार दिया गया। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी सचिन कुमार के अनुसार नेत्र चिकित्सा शिविर 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने आंख संबंधी समस्या से जूझ रहे लोगों को शिविर में पहुंचकर निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार का लाभ लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें