फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पोलियो के खिलाफ जागरूकता को 250 बच्चों ने निकाली रैली

Sat, 24 Oct 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब की ओर से शनिवार को नगर में पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नारों के माध्यम से लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान से रैली का शुभारंभ मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और बेस अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने किया। मेयर ने कहा कि पोलियो बच्चों को दिव्यांग बना सकता है। इससे बचाव के लिए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी है। इसके लिए आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता है।
रोटरी क्लब की अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि रोटरी ने वर्ष 1985 से विश्वभर में पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया था। रैली मालवीय उद्यान से शुरू होकर झंडा चौक, स्टेशन रोड, उमानंद बड़थ्वाल मार्ग, तीलू रौतेली चौक और पटेल मार्ग होते हुए वापस मालवीय उद्यान पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इसमें मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, जेपी इंटर कॉलेज, बाल शिक्षा निकेतन और इंटरेक्ट क्लब के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली के संयोजक गोपाल चंद्र बंसल रहे। इस दौरान क्लब की सचिव वीना रावत, उपाध्यक्ष विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें