सोमवार को यमकेश्वर ब्लाक के चीला क्षेत्र में 22 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। द्वारीखाल ब्लाक और कोटद्वार में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि यमकेश्वर ब्लाक के चीला क्षेत्र में एक ही स्थान से चार महिलाएं व 18 पुरुष कोरोना संक्रमित मिले हैं। द्वारीखाल ब्लाक के एक गांव में देहरादून से आया युवक भी संक्रमित मिला है। 10 अगस्त को फरीदाबाद से 46 वर्षीय एक व्यक्ति कोटद्वार क्षेत्र में शादी में शामिल होने आया था। वह शादी में शामिल होकर लौट गया। उसका कौड़िया चेकपोस्ट पर कोरोना सैंपल लिया गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति किस शादी में शामिल हुआ था और कितने लोगों के सीधे संपर्क में आया, इसका पता लगाया जा रहा है।