फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 238 अग्निवीरों को मिला डिफेंस एंड सिक्योरिटी मैनेजमेंट में डिप्लोमा

Fri, 19 Jun 2026 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। द गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) में शुक्रवार को आयोजित औपचारिक दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से डिप्लोमा इन डिफेंस एंड सिक्योरिटी मैनेजमेंट से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि यह डिप्लोमा अग्निवीरों की सैन्य सेवा के दौरान उनकी व्यावसायिक क्षमताओं को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सेना का उद्देश्य सैनिकों को केवल सैन्य दृष्टि से ही नहीं बल्कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से भी सशक्त बनाना है।
दीक्षांत समारोह में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर और एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने अग्निवीरों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा के साथ-साथ आत्म-विकास और निरंतर सीखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें